फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कटड़ा स्टेशन पर उद्घाटन के इंतजार में तैयार खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत। - फोटो : katra news
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री के आगमन से पहले तैयारियां जोरों से जारी हैं। स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वंदे भारत एक्सप्रेस उद्घाटन के इंतजार में खड़ी है। ट्रेन कटड़ा से श्रीनगर तक की यात्रा करवाएगी। हालांकि अभी उद्घाटन की तय तिथि घोषित नहीं की गई। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 19 अप्रैल को उद्घाटन के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन

इस ट्रेन के चलने के साथ ही कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल संपर्क स्थापित हो जाएगा। 25 जनवरी को भारतीय रेलवे ने कटड़ा से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन का सफल ट्रायल रन पूरा किया। इस दौरान ट्रेन ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चिनाब ब्रिज और भारत के पहले केबल-स्टेड रेलवे ब्रिज, अंजी खड्ड ब्रिज को पार किया।
विज्ञापन

कश्मीर घाटी की ठंडी जलवायु को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत ट्रेन को माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में संचालन योग्य बनाया गया है। ट्रेन में पानी और जैव-शौचालय टैंकों को जमने से बचाने के लिए हीटिंग सिस्टम लगाए गए हैं। इससे यात्रियों को सर्दियों में भी आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन और व्यापार के नए अवसर सृजित होंगे
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी स्टेशन और बारामुला के बीच रेलवे लाइन कठिन पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरती है। इसमें चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल शामिल है। यह परियोजना क्षेत्र में कनेक्टिविटी और पहुंच में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे पर्यटन, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर सृजित होंगे। यात्रियों और स्थानीय निवासियों को इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन सेवा के उद्घाटन का बेसब्री से इंतजार है, जो क्षेत्र में यात्रा के अनुभव को नए आयाम प्रदान करेगी। आठ डिब्बों वाली आधुनिक वंदे भारत ट्रेन में कुल 530 यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेन के दो डिब्बों में 44-44 सीटें लगाई गई हैं। वहीं एक डिब्बा 52 सीटों का है तो दूसरी और पांच डिब्बे ऐसे हैं, जिसमें प्रत्येक डिब्बे में 78 यात्री सफर कर सकेंगे।


प्लेटफार्म एक पर स्थापित किया एक्सकेलेटर
कटड़ा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक से सीधे कश्मीर के लिए ट्रेन रवाना होगी। इस प्लेटफार्म पर आधुनिक एक्सकेलेटर स्थापित किया गया है। आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कश्मीर का सफर करने वाले यात्री कटड़ा रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे जहां पर सभी की जांच होगी। इसक बाद सभी यात्रियों को आधुनिक वंदे भारत ट्रेन में बिठाया जाएगा और कश्मीर के लिए रवाना किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed