फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: विराट क्रिकेट क्लब ने बीसी क्लब को 52 रन से हराया

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा । श्री माता वैष्णो देवी स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिवसीय खेले गए अंडर-14 क्रिकेट मुकाबले में विराट क्रिकेट क्लब कटड़ा ने बीसी क्रिकेट क्लब उधमपुर को 52 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इस मुकाबले में रेयांश मगोत्रा और हार्दिक रैना ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके चलते उन्हें संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया। विराट क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। विराट क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में 149 रन बनाए। टीम के प्रमुख बल्लेबाज रेयांश मगोत्रा ने 39 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 56 रन की शानदार पारी खेली, जबकि ऋषभ ने 32 गेंदों पर 20 रन बनाए। 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसी क्रिकेट क्लब की टीम 97 रनों पर सिमट गई। विराट क्रिकेट क्लब के स्पिनर चाइनामैन गेंदबाज हार्दिक रैना ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर में मात्र 13 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं स्वयं भारद्वाज और सार्थक सगोत्र ने भी प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लिए। बीसी क्रिकेट क्लब की ओर से सुमित दुबे ने 24 गेंदों में 31 रन बनाए जिसमें चार चौके शामिल थे।
विज्ञापन

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीपीओ कटड़ा भीषम दुबे, थाना प्रभारी ख्यातिमान खजूरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed