फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: डोडा में भाजपा की रैली, जम्मू-कश्मीर में जल्द एसआईआर कराने की मांग

विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा। भाजपा ने रविवार को डोडा में ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ के नारे के साथ रैली निकालकर जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग उठाई। रैली भाजपा कार्यालय डोडा से शुरू होकर शहर के क्लॉक टावर तक पहुंची। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मतदाता सूचियों के सत्यापन पर जोर दिया।
विज्ञापन

रैली में डोडा पश्चिम के विधायक शक्ति राज परिहार और भद्रवाह के विधायक दलीप सिंह परिहार सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक शक्ति राज परिहार ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर देश में अव्यवस्था का माहौल बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण जल्द कराया जाना चाहिए ताकि मतदाता सूचियों का उचित सत्यापन हो सके और दोहरी प्रविष्टियों को हटाया जा सके। परिहार ने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है और सरकारों में बदलाव चुनाव तथा मतदान के माध्यम से होना चाहिए। वोट चोरी के आरोपों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार वर्ष 2025 में मुख्य चुनाव आयुक्त बने, जबकि भाजपा ने 2014, 2019 और 2024 के आम चुनावों में जीत दर्ज की थी। इस दौरान परिहार ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की पाकिस्तान और कश्मीर से संबंधित कथित टिप्पणियों पर भी आलोचना की। उन्होंने इन बयानों को लेकर उपराज्यपाल और केंद्रीय गृह मंत्री से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कहा कि रैली का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को सामने रखना और विपक्षी दलों पर राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने के प्रयासों का आरोप लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed