फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: टिकरी अस्पताल में लंबे समय से छत और दीवारों से टपक रहा पानी, मरीज परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। टिकरी अस्पताल की इमारत में बारिश के दौरान छत और दीवारों से पानी टपकने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। हाल ही में हुई बारिश के दौरान अस्पताल के कुछ कमरों की छत से पानी टपकने लगा। समस्या पुरानी होने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




बारिश के दौरान कमरों की छत के साथ-साथ दीवारों से भी पानी आने लगता है। इससे फर्श गीला हो जाता है और मरीजों को काफी दिक्कत होती है। लगातार बारिश होने पर स्थिति और खराब हो जाती है। कमरों में पानी आने से वहां रखे सामान और जरूरी उपकरणों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है। वहीं, डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी ड्यूटी के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह और सरपंच यशपाल शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र की इमारत की समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान पानी आने से मरीजों के साथ-साथ अस्पताल में रखे सामान को भी नुकसान पहुंच सकता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि अस्पताल भवन की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू करवाया जाए, ताकि बारिश के दौरान मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ डाॅ. राज कुमारी ने बताया कि हाल ही में बारिश के दौरान अस्पताल में पानी टपकने की समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से भवन का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान इमारत की स्थिति का जायजा लिया गया, ताकि आवश्यक मरम्मत कार्य करवाया जा सके। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है और मरम्मत के लिए दो-तीन बार पत्र भी भेजे गए हैं। कार्य की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक मरम्मत शुरू नहीं हुई है।

कोट
इस समस्या के समाधान के लिए एस्टीमेट तैयार कर फरवरी महीने में टेंडर लगा दिया गया है लेकिन अभी तक इसके लिए पूरी राशि जारी नहीं हुई है। विभाग को जैसे ही फंड उपलब्ध होता है, तुरंत काम शुरू कर दिया जाएगा।
-प्रफुल्ल गुप्ता,एईई,पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed