फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: चबूतरा बाजार से गोल मार्केट तक सड़क बदहाल

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। चबूतरा बाजार से गोल मार्केट तक सड़क की हालत इन दिनों काफी खराब हो गई है। पीएचई विभाग की ओर से पाइप बिछाने का काम चलने के कारण सड़क जगह-जगह से उखड़ी हुई है और गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालकों, राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है। खासकर सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और आम राहगीरों को परेशानी होती है। वहीं पाइप लीकेज होने पर सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि पाइप का काम पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत के नाम पर कई बार सिर्फ मिट्टी डालकर औपचारिकता पूरी कर दी जाती है। इससे कुछ समय बाद सड़क फिर बदहाल हो जाती है। सड़क की हालत का असर बाजार के कारोबार पर भी पड़ रहा है। वाहनों के गुजरने से दिनभर धूल उड़ती रहती है और मिट्टी दुकानों के अंदर तक पहुंच रही है। इससे दुकानदारों को बार-बार सफाई करनी पड़ रही है। दुकानदारों ने सड़क की उचित मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
दिनभर सड़क से धूल उड़ने के कारण दुकान में रखा सामान प्रभावित हो रहा है। दुकान के अंदर तक मिट्टी पहुंचने से बार-बार सफाई करनी पड़ती है।
- संजय कुमार, स्थानीय दुकानदार
सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन लेकर निकलना मुश्किल हो गया है। कई जगह अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
- मुकेश सिंह, दुकानदार
पाइप लीकेज के कारण सड़क पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। बारिश के समय पैदल गुजरना मुश्किल हो जाता है।
- सोनू जंदयाल, स्थानीय दुकानदार
सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों समेत आम राहगीरों को काफी परेशानी होती है। पाइप बिछाने के काम के साथ सड़क की उचित मरम्मत भी करवाई जानी चाहिए।
- मानिक अरोरा, स्थानीय निवासी
पीएचई यानी जल शक्ति विभाग को काम के साथ सड़क की मरम्मत करवाने के लिए कहा गया है। इस संबंध में पत्र भी भेजा गया है। लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए दोबारा पत्र भेजकर सड़क की उचित मरम्मत करवाने के लिए कहा जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शमी गुप्त, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed