फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जखैनी चौक पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, सड़क पर वाहनों को सही दिशा में चलाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, दस्तावेज पूरे रखने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

ट्रैफिक एसएसपी उधमपुर-रामबन आदिल हमीद की देखरेख में अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने चालकों को समझाया कि तेज गति से वाहन चलाना सड़क हादसों का प्रमुख कारण बन सकता है। वहीं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल चालक का ध्यान भटका सकता है। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। पुलिस ने सभी चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की। अभियान का नेतृत्व एसओ रविंद्र सिंह ने किया। उनके साथ हेड कांस्टेबल भारत भूषण, एसपीओ नरेश कुमार और उत्तम कुमार भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान करीब 15 से 20 वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वहीं सिंह ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। हर महीने दो से तीन बार अलग-अलग चौकों और प्रमुख स्थानों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed