{"_id":"6a67b55fa9332f5453022efd","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1011-138643-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: युवाओं ने शानदार प्रस्तुति से नशे के खिलाफ संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: युवाओं ने शानदार प्रस्तुति से नशे के खिलाफ संदेश दिया
विज्ञापन
उधमपुर। खेल विभाग की ओर से शुरू किए गए माय भारत अभियान के तहत तीन दिवसीय जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा उत्सव रविवार को रिवायत पैलेस में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम में युवाओं ने नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, रैप और नृत्य के माध्यम से नशे के खिलाफ सशक्त संदेश दिया। जिला स्तर के विजेता जम्मू में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के समापन समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त प्रेम सिंह मुख्य अतिथि और जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी तरसेम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में कुल आठ प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें कविता, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, लोकगीत, रैप संगीत और नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों, कालेजों और युवा संगठनों से आए प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।
चित्रकारी में श्रुति शर्मा, कविता में अखिल भ्रमाणु, स्लोगन में सुमिता, नुक्कड़ नाटक में आयुष, संगति में सहिल मेहरा, संगोष्ठी में कृष कुमार, रील में रितिक ने प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त किया। अधिकारियों ने युवाओं की प्रतिभा और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए नशामुक्त युवा सबसे बड़ी ताकत हैं। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों और निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। जिला स्तर की सभी प्रतियोगिताओं के विजेता अब जम्मू में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय नशा मुक्त युवा उत्सव में उधमपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 25 जुलाई को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बॉयज उधमपुर से हुई थी। पहले चरण में वाद-विवाद, चित्रकला, कविता पाठ, रील मेकिंग और नारा लेखन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।