फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: जखैनी चौक में तेज रफ्तार ट्रक की ट्क्कर से चार वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखैनी क्षेत्र में शारदा माता मंदिर के पास शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी। ट्रक ने पहले एक आई-20 कार को टक्कर मारी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर आगे खड़े वाहनों से जा टकराई। हादसे में तीन से चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जखैनी चौक पर उस समय वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया और सबसे पहले एक आई-20 कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आई-20 कार आगे खड़ी गाड़ियों से दो बार टकराई और कई वाहन इसकी चपेट में आ गए और हादसे में तीन से चार वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे के समय अमरनाथ यात्रा से लौट रहे एक श्रद्धालु ने बताया कि उनकी गाड़ी को पीछे से दो बार टक्कर लगी, लेकिन बाबा अमरनाथ की कृपा से उन्हें और उनके साथ मौजूद लोगों को कोई चोट नहीं आई। पुलिस की जानकारी के अनुसार हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed