फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बस स्टैंड का डंपिंग स्टेशन बना व्यापारियों के लिए मुसीबत, बदबू से कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर के मुख्य बस स्टैंड में बनाया गया डंपिंग स्टेशन अब आसपास कारोबार करने वाले व्यापारियों और दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। कचरा उठाने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किए जाने के बाद गहरा गड्ढा बन गया है और उसमें जमा पानी और बदबू के कारण आसपास का पूरा क्षेत्र प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


बारिश होने पर इस गड्ढे में पानी जमा होकर तालाब का रूप ले लेता है। वहीं कचरे और जमा पानी से उठने वाली तेज बदबू का सीधा असर यहां कारोबार करने वाले दुकानदारों, रेहड़ी-फड़ी संचालकों और अन्य व्यापारियों के कामकाज पर पड़ रहा है। बस स्टैंड शहर का प्रमुख यातायात और व्यावसायिक केंद्र है, जहां रोजाना हजारों यात्री और लोग पहुंचते हैं। ऐसे में डंपिंग स्टेशन के आसपास फैली गंदगी और बदबू के कारण दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि दिनभर दुकान पर बैठना मुश्किल हो जाता है और बदबू के कारण ग्राहक भी वहां रुकने से परहेज करते हैं। इससे उनके कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। कचरे के आसपास मच्छर और मक्खियां लगातार मंडराती रहती हैं। बारिश के बाद गड्ढे में पानी जमा होने से स्थिति और खराब हो जाती है। लोगों ने संबंधित विभाग से अपील की है कि डंपिंग स्टेशन की सफाई करवाकर गड्ढे को भरवाया जाए ताकि दुकानदारों के साथ-साथ यात्रियों और ग्राहकों को भी राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
यहां पर सुबह से शाम तक इसी बदबू के बीच बैठकर काम करना पड़ता है। ग्राहक सामान खरीदने के लिए आते हैं लेकिन गंदगी और बदबू के कारण उन्हें भी परेशानी होती है।
-
पवन कुमार, स्थानीय फल विक्रेता
हमारा काम पूरी तरह ग्राहकों पर निर्भर है लेकिन डंपिंग स्टेशन की बदबू के कारण लोग आसपास खड़े होने से भी बचते हैं। इससे रोजाना के कारोबार पर असर पड़ रहा है।
- बिट्टू कुमार, रेहड़ी संचालक
बस स्टैंड में आने वाले यात्रियों को भी गंदगी और बदबू के बीच से गुजरना पड़ता है। अगर समय रहते सफाई व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो इसका असर यहां के व्यापार पर और बढ़ सकता है।
-पंकज गुप्ता, ग्राहक
इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक गंदगी की स्थिति जस की तस बनी हुई है। नगर परिषद को इस समस्या का जल्द स्थायी समाधान करना चाहिए।

- जितेंद्र बरमानी, अध्यक्ष, व्यापार मंडल
बस स्टैंड परिसर में बने गड्ढे को जल्द भरवाया जाएगा और यहां पर डंपिंग स्टेशन नहीं रखा जाएगा। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ गंदगी और बदबू की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
- सद्दाम हुसैन, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article