फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: राशन लेने पहुंचे ग्रामीण को दिनभर इंतजार के बाद भी नहीं मिला राशन, डीलर पर धमकाने का आरोप

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। समोल गांव के ग्रामीणों ने राशन डीलर पर निर्धारित मात्रा से कम राशन देने, अभद्र व्यवहार करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने जिला उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि वह राशन लेने के लिए सुबह करीब 8 बजे डीलर के पास गया था और शाम करीब 7 बजे तक वहीं मौजूद रहा, लेकिन इसके बावजूद उसे राशन नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि पात्र होने के बावजूद ग्रामीणों को अपने हक के राशन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के पूर्व सरपंच द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। वहीं, स्थानीय निवासी मक्खन सिंह ने आरोप लगाया कि सरपंच द्वारा उनके खिलाफ टिकरी पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है और धमकियां भी दी जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राशन मांगने पर अभद्र व्यवहार किया जाता है तथा कई लोगों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिए जाने की शिकायत है। ग्रामीणों ने अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर जल्द पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित राशन डीलर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी पात्र लाभार्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार पूरा राशन उपलब्ध करवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed