फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस से हुई बहसबाजी

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहीद भगत सिंह पार्क में नीट पेपर लीक मामले के विरोध में छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश ठाकुर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहसबाजी और धक्कामुक्की भी हुई। इस दौरान कुछ छात्रों को जबरन पुलिस ने वाहन में बैठा लिया जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पार्क में जमा हुए छात्रों ने अपने प्रदर्शन की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ की। इसके बाद नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर एतराज जताया और पार्क जैसे सार्वजनिक स्थल पर भीड़ जमा न करने आग्रह किया। छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन का हवाला देते हुए पार्क में डटे रहे। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार एवं प्रशासन पर छात्रों की आवाज दबाने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी नीट पेपर लीक के मामले में निष्पक्ष जांच और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार एवं प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि वे केवल नीट पेपर लीक के मुद्दे पर अपनी बात रखना चाहते थे। उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें प्रदर्शन समाप्त करने के लिए दबाव बनाया गया।
विज्ञापन

कोट
विरोध-प्रदर्शन को लेकर किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी। इसलिए उन्हें पार्क से हटा दिया गया। किसी भी बच्चे को हिरासत में नहीं लिया गया है।
- प्रह्लाद शर्मा, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed