{"_id":"6a626b59f3db81f7480871e5","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-138480-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 25 तक जमा करें स्कूल का डाटा और छात्रों की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 25 तक जमा करें स्कूल का डाटा और छात्रों की स्थिति
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त, केंद्रीय विद्यालय समेत सभी शिक्षण संस्थानों को 25 जुलाई तक विद्यार्थियों के नामांकन और स्टाफ का अद्यतन डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि, खराब मौसम और भारी बारिश के चलते 25 जुलाई तक स्कूलों में अवकाश घोषित है और 26 को रविवार के चलते 27 जुलाई को फिर से स्कूल खुल पाएंगे। इससे शिक्षकों के सामने इस कार्य को समय पर पूरा करने की चुनौती खड़ी हो गई है।
लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के कारण शिक्षा विभाग ने 27 जुलाई तक सभी सरकारी व निजी स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अवकाश घोषित किया है। कई बार विद्यार्थी भी विभिन्न फार्म और प्रमाणपत्र संबंधी कार्यों के लिए स्कूल पहुंच जाते हैं। हालांकि, स्कूल प्रबंधन को कार्यालय खुले रखने तथा आवश्यक प्रशासनिक कार्य जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
ऐसे में गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल के लेक्चरर विजय कुमार ने बताया कि यदि कोई आवश्यक कार्य, डोमिसाइल प्रमाणपत्र, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट या अन्य जरूरी दस्तावेजों का मामला आता है तो संबंधित शिक्षक को स्कूल बुलाकर कार्य कराया जाता है। वहीं, रामनगर के मिडिल स्कूल थपलाल के शिक्षक राजीव शर्मा ने बताया कि कई बार विद्यार्थी पुराने दस्तावेजों के लिए स्कूल आते हैं या कोई फार्म का मामला होता है। ऐसे मामलों में संबंधित शिक्षक को बुलाकर काम कराया जाता है।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन आवश्यकता पड़ने पर लैपटाप की व्यवस्था कर सकता है ताकि शिक्षक यू-डाइस सहित अन्य जरूरी ऑनलाइन कार्य समय पर पूरा कर सकें। विद्यार्थियों की छुट्टियों के बावजूद आवश्यक प्रशासनिक और ऑनलाइन कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएंगे। - सुभाष गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी।