फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा शहर, बारिश में भी झूमते-नाचते निकली रथयात्रा

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। शहर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के बीच निकाली गई। हरी बोल और जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा मार्ग गूंज उठा। यात्रा के दौरान हुई बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर सकी। भक्त बारिश में भी नाचते-गाते हुए रथ के साथ चलते रहे और पूरे मार्ग पर भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन


भगवान जगन्नाथ की पावन रथयात्रा रविवार को पूरे धार्मिक उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शहर के इस्कान मंदिर से निकाली गई। यात्रा में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलराम की सुसज्जित प्रतिमाओं को रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। वहीं राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथ के साथ भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते चलते रहे। यात्रा जैसे ही मुख्य मार्गों से गुजरी, श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान बारिश शुरू हो गई, लेकिन इसका श्रद्धालुओं के उत्साह पर कोई असर नहीं पड़ा। भक्त बारिश में भी झूमते, नाचते और भगवान के भजनों पर थिरकते हुए रथ के साथ आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। रथयात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस के जवान पूरे मार्ग पर तैनात रहे और यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। रथयात्रा में विशेष रूप से विधायक पवन गुप्ता, मजालता के विधायक रणवीर सिंह पठानिया, डीएसपी प्रहलाद शर्मा और व्यापार मंडल सहित शहर के विभिन्न संगठनों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed