{"_id":"6a5bd84fac56c083710cbfb0","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-138305-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भूस्खलन से टूटी पेयजल पाइपलाइन, रामनगर के थपलाल गांव में जल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भूस्खलन से टूटी पेयजल पाइपलाइन, रामनगर के थपलाल गांव में जल संकट गहराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। रामनगर तहसील के थपलाल गांव में पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश के दौरान हुए भूस्खलन से कुंजूनाला से आने वाली मुख्य पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने के कारण पिछले सात दिनों से गांव में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बंद है। इससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के प्राकृतिक स्रोतों और बावलियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
रामनगर के थपलाल गांव में पिछले सप्ताह हुई मूसलाधार बारिश के दौरान कुंजूनाला क्षेत्र में भूस्खलन होने से गांव को पानी उपलब्ध कराने वाली मुख्य पेयजल पाइपलाइन पूरी तरह टूट गई। इसके बाद से पूरे गांव में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बीते सात दिनों से उनके घरों के नलों में एक बूंद पानी भी नहीं आया है। मजबूरी में लोगों को कई किलोमीटर दूर स्थित बावड़ियों, प्राकृतिक जल स्रोतों और कुओं से पानी लाकर अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। सुभाष कुमार, मोहन लाल और रोशन लाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल संकट के कारण घरेलू कार्यों के साथ-साथ पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को स्थानीय निवासियों ने खुद ही इसे अस्थायी रूप से फिर से जोड़ने की कोशिश की। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि कुंजूनाला क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कर गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू की जाए ताकि लोगों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
कोट
पिछले साल भी भारी बारिश के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थीं। मलबा हटाए जाने के बाद पानी की आपूर्ति अस्थायी रूप से बहाल कर दी जाएगी।
-ऋतेश, जेई, पीएचई विभाग