फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: 50 लाख का रेड़ी जोन बना, फिर भी बस स्टैंड और चौक-चौराहों पर लग रहीं रेहड़ियां

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। रामनगर तहसील मुख्यालय में रेहडी फड़ी को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से 50 लाख की लागत से रेहड़ी जोन बनाया गया था लेकिन इसके बावजूद बस स्टैंड और मुख्य चौक चौराहों पर आज भी बड़ी संख्या में रेहड़ियां लग रही हैं। इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि स्थानीय दुकानदारों के व्यापार पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन




नगर में अवैध रूप से लग रही रेहड़ी फड़ी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन की तरफ से रेहड़ी फड़ी वालों के लिए विशेष रेहड़ी जोन तैयार किया गया था ताकि शहर के मुख्य बाजारों और बस स्टैंड क्षेत्र में लगने वाली रेहड़ियों को वहां शिफ्ट किया जा सके। प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया था कि जो भी रेहड़ी फड़ी निर्धारित रेहड़ी जोन के बाहर लगाई जाएगी, उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा जबकि इस आदेश का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है और आज भी अधिकतर रेहड़ियां उसी स्थान पर लग रही हैं।
विज्ञापन

कोट
रामनगर में लगभग 43 रेहड़ी फड़ी के लिए लाइसेंस हैं लेकिन वर्तमान में बस स्टैंड, मुख्य चौक और चौराहों पर करीब 200 से अधिक रेहड़ियां लगाई जाती हैं। इससे बाजार में अव्यवस्था का माहौल बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बोध राज, दुकानदार



रेहड़ी फड़ी लगाने वालों से प्रतिदिन लगभग 20 रुपये की वसूली भी की जाती है। नगर पालिका की ओर से दुकानों के लिए 10 से 12 फुट की जगह निर्धारित की गई है लेकिन कई लोग अपनी दुकानों को 5 से 6 फुट तक आगे बढ़ाकर सड़क तक ले आएं हैं।

- सुरेंद्र गुप्ता, दुकानदार



बस स्टैंड क्षेत्र में रेहड़ी फड़ी लगने से वहां सब्जी, कपड़े और जूते आदि खुले में बिक रहे हैं। इसके कारण ग्राहक दुकानों पर नहीं आते हैं। प्रशासन से मांग की है कि सभी रेहड़ी फड़ी वालों को निर्धारित रेहड़ी जोन में शिफ्ट किया जाए।
- राकेश कुमार, दुकानदार


यदि रेहड़ी फड़ी को उनके तय स्थान पर लगाया जाए तो न केवल व्यापार में सुधार होगा बल्कि शहर में लगने वाले जाम की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी।
- राहुल खारका, दुकानदार

समस्या हमारे ध्यान में है, प्रस्ताव भी तैयार किया है और एसएचओ और तहसीलदार के साथ बैठक के बाद जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।
- अभिलोव महाजन, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed