फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बिना सत्यापन के नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, 30 जुलाई तक करा लें ई-केवाईसी

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। आयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से रसोई गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें 30 जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जा रही है। निर्धारित समय सीमा के बाद बिना ई-केवाईसी वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रसोई गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शनों का सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए आयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा ई-केवाईसी अभियान तेज कर दिया गया है। ई-केवाईसी यानी इलेक्ट्रानिक नो योर कस्टमर एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता की पहचान उसके आधार और पंजीकृत मोबाइल नंबर के जरिए सत्यापित की जाती है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गैस कनेक्शन वास्तविक उपभोक्ता के नाम पर ही संचालित हो तथा फर्जी, डुप्लीकेट या लंबे समय से निष्क्रिय पड़े कनेक्शनों की पहचान की जा सके। इससे सरकारी योजनाओं और गैस सब्सिडी का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचाने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन

एचपी पे एप पर उपभोक्ता स्वयं भी कर सकते हैं ई-केवाईसी
गैस एजेंसियों के अनुसार जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी तक लंबित है, उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर लगातार एसएमएस भेजे जा रहे हैं ताकि वे समय रहते अपनी ई-केवाईसी पूरी करा सकें। एचपी गैस उपभोक्ता अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से एचपी पे एप पर भी स्वयं ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा गैस एजेंसियों के कर्मचारी घर-घर जाकर भी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कर रहे हैं, जिससे किसी भी ग्राहक को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



निजी गैस एजेंसी से मोहम्मद सादिक का कहना है कि सभी गैस उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि 30 जुलाई से पहले अपनी ई-केवाईसी अवश्य पूरी करा लें। हमारी टीम भी घर-घर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर रही है। इसके साथ ही जिन उपभोक्ताओं की गैस पाइप को लगे तीन वर्ष या उससे अधिक समय हो गया है, वे सुरक्षा की दृष्टि से उसे बदलवा लें। बाजार में यही पाइप लगभग 190 रुपये में मिलती है, जबकि गैस एजेंसियों पर 150 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed