फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: विकास कार्यों में बर्दाश्त नहीं लापरवाही, गुणवत्ता सुनिश्चित करें अधिकारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। रामनगर विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं को लेकर वीरवार को विधायक डाॅ. सुनील भारद्वाज ने ग्रामीण विकास और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें विकास कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन और ठेकेदारों की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में विधायक ने कहा कि क्षेत्र में जिन विकास परियोजनाओं के लिए सरकार से धनराशि स्वीकृत हो रही है, उसका सही उपयोग जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परियोजना में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता न हो और कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि डुडु-बसंतगढ़ कालेज के लिए लगभग 18 करोड़ रुपये, आरसीपीक के लिए 4 करोड़ , स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए 5 करोड़, चौकी के विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ तथा माड़ता स्कूल के लिए लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed