{"_id":"6a4ff1a40d2e3a650a037589","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-138000-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शहर के वार्ड 13 में सीवरेज जाम से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शहर के वार्ड 13 में सीवरेज जाम से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 13 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कालेज के सामने की गलियों में सीवरेज जाम की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। बरसात के मौसम में नालियां बार-बार ब्लाक होने से गंदा पानी मार्ग पर बहने लगता है। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी खतरे का भी सामना करना पड़ रहा है। जीएमसी के सामने स्थित गलियों में सीवरेज व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नालियों के ऊपर बने स्लैब के कारण नगर परिषद के कर्मचारियों को सफाई करने में कठिनाई होती है। थोड़ी-सी बारिश होने पर ही सीवरेज लाइन जाम हो जाती है और गंदा पानी मार्ग पर बहने लगता है। यदि स्लैब में आवश्यक बदलाव कर सफाई के लिए पर्याप्त जगह बनाई जाए तो कर्मचारियों को भी आसानी होगी और नालियों की नियमित सफाई संभव हो सकेगी। इससे सीवरेज जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकल सकता है।स्थानीय निवासी राधा खजूरिया और अशोक कुमार ने बताया कि बरसात के दौरान गंदगी घरों के बाहर तक फैल जाती है। बच्चे जब बाहर खेलते हैं तो गंदे पानी और कीचड़ के संपर्क में आने से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि स्लैब के साथ लोहे की ग्रिल या निरीक्षण व्यवस्था बनाई जाए ताकि जमा होने वाली गंदगी को समय-समय पर आसानी से निकाला जा सके और सीवरेज लाइन ब्लाक न हो। उन्होंने नगर परिषद से जल्द कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की है।
कोट
समस्या हमारे संज्ञान में आई है। मौके का निरीक्षण कर तकनीकी रूप से जहां संभव होगा, वहां स्लैब में आवश्यक स्थान बनाया जाएगा ताकि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नालियों की सफाई कर सकें।
विज्ञापन
-सद्दाम हुसैन, सीईओ, नगर परिषद