फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: हर 5 साल में होगी एलपीजी कनेक्शन की सुरक्षा जांच, हादसों पर लगेगी रोक

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एचपी गैस ने एलपीजी इंस्टालेशन की अनिवार्य सुरक्षा जांच को लागू किया है। हर पांच वर्ष में अधिकृत मैकेनिक उपभोक्ताओं के घर जाकर गैस कनेक्शन की जांच करेंगे, जिससे गैस रिसाव, आग लगने जैसी घटनाओं की आशंका कम होगी और समय रहते खराब उपकरणों की पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन

अब प्रत्येक घरेलू एलपीजी कनेक्शन का हर पांच वर्ष में अनिवार्य सुरक्षा निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान गैस चूल्हा, रेगुलेटर, पाइप, बर्नर और पूरे गैस सिस्टम की बारीकी से जांच की जाएगी। यदि कहीं गैस रिसाव, खराबी या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलता है तो उसे तुरंत ठीक करने या बदलने की सलाह दी जाएगी। इस व्यवस्था का सबसे बड़ा उद्देश्य रसोई गैस से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है। निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं को गैस के सुरक्षित उपयोग के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। अधिकृत मैकेनिक बताएंगे कि सिलिंडर कैसे रखा जाए, किस प्रकार का पाइप और चूल्हा इस्तेमाल किया जाए तथा गैस रिसाव की स्थिति में क्या सावधानियां बरतनी चाहिएं। निजी गैस एजेंसी से मोहम्मद सादिक ने बताया कि सामान्य श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए निरीक्षण शुल्क 236 रुपये तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए 59 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed