{"_id":"6a835e964e5bd87e2207484a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-139412-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रनसु से मचैल माता के लिए रवाना हुई पवित्र छड़ी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रनसु से मचैल माता के लिए रवाना हुई पवित्र छड़ी यात्रा
विज्ञापन
पौनी। रनसु मुख्य बाजार स्थित चंडी माता मंदिर से सोमवार सुबह मचैल माता के लिए पवित्र छड़ी यात्रा धूमधाम के साथ रवाना हुई। नायब तहसीलदार रंजीत सिंह ने पवित्र छड़ी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
छड़ी यात्रा के रवाना होने के दौरान रनसु मुख्य बाजार में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजार में जगह-जगह लोगों ने पवित्र छड़ी यात्रा पर फूलों की वर्षा कर श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान पूरा वातावरण माता के जयकारों से भक्तिमय हो गया।
मंदिर की मुख्य पुजारी कमलेश ने बताया कि यह उनकी 17वीं पवित्र छड़ी यात्रा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष माता के भक्तों की ओर से श्रद्धा और धार्मिक परंपरा के अनुसार यह यात्रा निकाली जाती है। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की।