फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: 22 अगस्त तक आम जनता के लिए खुलेगी सूंगल टनल

विज्ञापन
jammu kashmir news
पौनी। भांबला स्थित सूंगल टनल में एंबुलेंस को गुजरने की अनुमति दे दी गई है जबकि 22 अगस्त को आम जनता के लिए भी खुल जाएगी। भांबला स्थित सूंगल टनल को आम जनता के लिए खोलने की मांग को लेकर रविवार को हुए प्रदर्शन के बाद सोमवार को अतिरिक्त राजस्व अधिकारी नितिन वर्मा की अध्यक्षता में प्रदर्शनकारियों और संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सुगल टनल से वीवीआईपी और मंत्रियों के वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी जाती है, जबकि आम लोगों के वाहनों और एंबुलेंस को भी टनल से गुजरने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि खराब सड़क और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि कम से कम गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को टनल से गुजरने की अनुमति दी जाए। इससे समय रहते उपचार मिल सके और लोगों की जान बचाई जा सके। बैठक में मौजूद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सुगल टनल का निर्माण कार्य अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि टनल के अंदर वाहनों की आवाजाही से कंपन होता है तथा सुरक्षा संबंधी कई कार्य अभी बाकी हैं। टनल में अग्निशमन व्यवस्था, पानी की आपूर्ति प्रणाली, लाइटें और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का कार्य जारी है। यदि किसी वाहन में आग लगने जैसी घटना होती है तो उससे निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बीआरओ अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के उद्देश्य से एंबुलेंस को टनल से गुजरने की अनुमति देने पर सहमति बनी है। साथ ही उन्होंने बताया कि 22 अगस्त तक टनल का निर्माण कार्य पूरा कर इसे आम जनता के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि तब तक किसी भी वीआईपी, मंत्री अथवा अन्य अधिकारियों के वाहनों को भी टनल से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के आश्वासन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि निर्धारित समय के भीतर टनल को पूरी तरह तैयार कर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार पौनी साहिल रंधावा और डीएसपी स्मृति शर्मा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed