फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: शिवखोड़ी यात्रा लगातार स्थगित रहने से रोजगार पर संकट

विज्ञापन
jammu kashmir news
पौनी। लगातार खराब मौसम के चलते आधार शिविर रनसू से बाबा शिवखोड़ी की यात्रा शुक्रवार को भी स्थगित रही। यात्रा बंद रहने से शिवखोड़ी क्षेत्र में पर्यटन और यात्रा पर निर्भर लोगों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी घोड़ा, पिट्ठू और पालकी चालकों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

घोड़ा चालक विपन सिंह और अशोक सिंह ने बताया कि उनका परिवार पूरी तरह शिवखोड़ी यात्रा पर निर्भर है। पिछले कई दिनों से यात्रा लगातार बंद रहने के कारण उनकी आय पूरी तरह ठप हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि कुछ दिन और यात्रा शुरू नहीं हुई तो परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो जाएगा। घोड़ों के चारे और अन्य आवश्यक खर्चों की व्यवस्था करना भी उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

यात्रा स्थगित रहने का असर शिवखोड़ी के मुख्य बाजार में भी साफ दिखाई दे रहा है। श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद होने से रेहड़ी-ठेला संचालकों, दुकानदारों और वाहन चालकों के कारोबार पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यात्रा बंद रहने से बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है और रोजाना होने वाली आमदनी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के प्रबंधक तरसेम लाल शर्मा ने बताया कि जिला उपायुक्त कुमार अभिषेक के निर्देशानुसार मौसम अनुकूल होते ही यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा। ट्रैक की साफ-सफाई और सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए यात्रा पुन: शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed