{"_id":"6a611a8bd5b0cdcccc0de09c","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-138451-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: खराब मौसम से शिवखोड़ी यात्रा बंद, घोड़ा-पिट्ठू व व्यापारियों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: खराब मौसम से शिवखोड़ी यात्रा बंद, घोड़ा-पिट्ठू व व्यापारियों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। लगातार खराब मौसम और मूसलधार बारिश के कारण बाबा शिवखोड़ी की पवित्र यात्रा बुधवार को भी स्थगित रही। श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा पर रोक जारी रखी गई है।
यात्रा लगातार बंद रहने से आधार शिविर रनसू और आसपास के क्षेत्र का बाजार सूना पड़ा है। इसका सीधा असर यात्रा से जुड़े घोड़ा, पिट्ठू, पालकी संचालकों, दुकानदारों तथा अन्य स्थानीय कारोबारियों की आजीविका पर पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदार अजीत शर्मा और कुश शर्मा ने बताया कि यात्रा बंद होने से व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो गया है और कई लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन का निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से उचित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौसम में सुधार होते ही श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड द्वारा यात्रा को दोबारा सुचारु रूप से शुरू किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही के साथ स्थानीय व्यापार और रोजगार भी फिर से पटरी पर लौट सकेगा।