फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

नाइट क्रिकेट : कालका क्लब व वाईसीसी ने जीत दर्ज की

विज्ञापन
jammu kashmir news
पौनी। कस्बे में चल रही नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को दो रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कालका क्रिकेट क्लब और वाईसीसी रियासी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले क्वार्टर फाइनल में कालका क्रिकेट क्लब रियासी का मुकाबला सुनगल वॉरियर्स से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए कालका क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 10 ओवरों में 76 रन बनाए। टीम की ओर से अमन सिंह ने नाबाद 28 रन, चैन सिंह ने 10, सोनू ने 6, बोबरी ने 3, अजित और चेतन ने 1-1 रन का योगदान दिया। सुनगल वॉरियर्स की ओर से शुभम सेठ और अनिल रैना ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि भूषण सिंह, जोनी शर्मा और रोहित को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

77 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुनगल वॉरियर्स की टीम 8.5 ओवरों में 54 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से भूषण सिंह ने 26 रन बनाए, जबकि रोहित 5 रन बनाकर नाबाद रहे। मनवीर सिंह ने 3, विशाल ने 3 और अमनदीप सिंह ने 2 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अमन सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे क्वार्टर फाइनल में वाईसीसी रियासी और महावीर इलेवन सलून के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वाईसीसी रियासी ने निर्धारित 10 ओवरों में 146 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। विक्की सिंह 38 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अर्जुन सिंह ने 28, रूबल ने 26, सनी सलाल ने 21, दिव्यांश ने 12, अमित सिंह ने 7 और दीप सिंह ने 2 रन बनाए। महावीर इलेवन सलून की ओर से सुनील ने चार विकेट झटके, जबकि कनहैया और हर्ष राजपूत को एक-एक विकेट मिला।
147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महावीर इलेवन सलून की टीम निर्धारित 10 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 62 रन ही बना सकी। शकील मन्हास ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि निखिल शर्मा 10 रन बनाकर नाबाद रहे। माणिक और सुनील ने 4-4 तथा हिमांशु शर्मा ने 2 रन बनाए। वरुण शर्मा और करण खाता खोले बिना आउट हो गए।

वाईसीसी रियासी की ओर से मुंशी ने दो विकेट लिए, जबकि मुन्ना ठाकुर, साहिल नाना, रूबल, दिव्यांश और अल्फराज ने एक-एक विकेट हासिल किया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन करने वाले रूबल को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed