फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: एसएसपी ने सुनीं समस्याएं, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

विज्ञापन
jammu kashmir news
पौनी। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित कम्युनिटी फैसिलिटी सेंटर में वीरवार को पुलिस प्रशासन की ओर से थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी रियासी मुकुंद सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं तथा कानून-व्यवस्था, नशा मुक्ति और जनसहभागिता से जुड़े सुझावों पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में वरिष्ठ नागरिक अजीत राम बढ़गोत्रा ने अमरनाथ यात्रा को देखते हुए भांबला-दोमेल मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाने की मांग की। उन्होंने तेज रफ्तार बाइक और स्कूटर चालकों तथा तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी अपील की। पूर्व सरपंच माड़ी नाला प्रकाश सिंह ने कहा कि समाज में नशा करने और नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ तत्काल एवं कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जनता हर स्तर पर पुलिस का सहयोग करेगी।
विज्ञापन

पूर्व डीडीसी रीता शर्मा ने युवाओं को नशे और मानसिक तनाव से दूर रखने के लिए पुलिस की ओर से समय-समय पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि खेल गतिविधियों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जोनल शिक्षा अधिकारी जतिंदर बख्शी ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और खेल सुविधाएं बेहद जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में रसायन विज्ञान, इतिहास सहित कई विषयों के व्याख्याताओं के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से क्षेत्र में जल्द खेल मैदान के लिए भूमि चयन कर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
समाजसेवी अजय शर्मा ने बाहरी राज्यों से फेरी लगाने आने वाले लोगों का सत्यापन अनिवार्य करने, उनके दस्तावेज स्थानीय थाने में दर्ज करने तथा सार्वजनिक वाहनों द्वारा यात्रियों से अधिक किराया वसूलने के मामलों की जांच कराने की मांग उठाई। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने एसएसपी रियासी और एसपी इफ्तखार अहमद का चुनरी पहनाकर स्वागत किया। वक्ताओं ने पुलिस द्वारा नशा तस्करों की संपत्तियों और वाहनों की नीलामी जैसी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। एसएसपी ने कहा कि पुलिस आम जनता की सुरक्षा और सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है।

उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर डीएसपी स्मृति शर्मा, एसएचओ रवींद्र सिंह सहित पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed