{"_id":"68fd21bc3170119b0d0c1f3b","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-128871-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बारिश से जमींदोज व क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों की 61 करोड़ रुपये से होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बारिश से जमींदोज व क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों की 61 करोड़ रुपये से होगी मरम्मत
विज्ञापन
हाई स्कूल खिमती लद्दा में क्षतिग्रस्त हुई स्कूल की इमारत।
- फोटो : udhampur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में बारिश से जमींदोज और क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों की मरम्मत के लिए शिक्षा विभाग ने 61 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा है। अब मंजूरी के बाद इनका काम शुरू हो जाएगा।
जिले में दो माह पहले हुई भारी बारिश के चलते 1427 स्कूलों में से 91 स्कूलों की इमारतें पूरी तरह से जमींदोज और 448 स्कूलों की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके चलते मौजूदा समय में विभाग की ओर से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों के बच्चों को नजदीक के 15 से 20 अन्य सरकारी स्कूलों में शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि कई स्कूलों को किराये पर कमरे लेकर चलाया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त हुई स्कूलों की इमारतों को मरम्मत के लिए बंद कर दिया है। बारिश के दौरान ज्यादातर ग्रामीण व पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित प्राइमरी, मिडिल, हाई स्कूलों की इमारतों को ही नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
कोट
विभाग की ओर से जिले में स्कूलों को हुए नुकसान को लेकर रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज दी गई है। अब उन्हें सरकार की ओर से राशि जारी किए जाने का इंतजार है। राशि जारी होते ही स्कूलों की नई इमारतें व क्षतिग्रस्त हुई स्कूलों की इमारतों का मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-कल्पना जसरोटिया, सीईओ