फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: 24 लाख का फंड मंजूर होने के बावजूद दोमेल चौक पर शौचालय नहीं बन पाया

विज्ञापन
jammu kashmir news
धार रोड व पुराने जम्मू श्रीनगर हाइवे को जोड़ने वाले दोमेल चौक का दृश्य। - फोटो : udhampur news
उधमपुर। पुराने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दोमेल चौक पर शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है। चौक पर बने बाजार में कई यात्री आकर रुकते हैं और वाहनों का इंतजार करते है। चौक पर सुलभ शौचालय न होने के चलते दुकानदारों सहित यात्री भी काफी परेशान हैं। हालांकि स्थानीय दुकानदार व लोग कई बार नगर परिषद से चौक पर शौचालय बनाने की मांग पिछले कई सालों से करते आ रहे हैं। इसे देखते हुए नगर परिषद की ओर से चौक पर शौचालय का निर्माण करवाने के लिए 24 लाख रुपये मंजूर किए गए। उसके बावजूद दो माह का समय बीत जाने के बाद भी परिषद की ओर से अभी तक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। इसके चलते दुकानदारों व यात्रियाें की परेशानी दिन व दिन बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं खासतौर पर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं दुकानदार रमेश गुप्ता, राजेश शर्मा, प्रदीप कुमार, राज मोहम्मद, अजय सहगल, शाम लाल शर्मा, दीपक शर्मा सहित अन्य का कहना है कि अगर परिषद की ओर से शौचालय बनाने के लिए पैसा मंजूर कर दिया गया है तो फिर अभी तक निर्माण कार्य क्यों नहीं शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि बाहरी राज्यों से श्रीनगर व पटनीटॉप व अन्य स्थानों की ओर जाने वाले कई पर्यटक इसी रास्ते से आते जाते हैं और चौक पर स्थित बाजार में रुकते हैं। चौक पर शौचालय न होने की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एक बार फिर से नगर परिषद से जल्द से जल्द चौक पर शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है। ताकि स्थानीय दुकानदारों के साथ साथ बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


कोट
परिषद की ओर से दोमेल चौक पर शौचालय बनाने को लेकर रेवन्यू विभाग को जमीन का चयन करने के लिए कहा गया है। अभी तक जगह का चयन न हो पाने के कारण शौचालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जैसे ही जगह का चयन होता है वैसे ही शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा, ताकि लोगों को आ रही परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सद्दाम हुसैन, सीईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed