{"_id":"68fbc33b9d4ee7782d0a996d","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-128834-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हाउसिंग कॉलोनी पार्क में स्थापित ओपन जिम बना शोपीस, कई उपकरण क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हाउसिंग कॉलोनी पार्क में स्थापित ओपन जिम बना शोपीस, कई उपकरण क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
हाउसिंग कॉलोनी में खोली गई ओपन जिम के खराब पड़े उपकरण।
- फोटो : katra news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। नगर परिषद की ओर से शहर की पॉश कॉलोनी कहलाने वाली हाउसिंग कॉलोनी पार्क में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ओपन जिम स्थापित किया गया था।
पिछले एक साल से पार्क में लगे जिम के अधिकतर उपकरण टूट गए हैं। युवाओं ने कई बार नगर परिषद से उपकरणों की मरम्मत करवाने के साथ ही टूटे हुए उपकरणों को बदल कर नये लगाने की मांग की है, लेकिन आज तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला। इसके चलते पार्क में कसरत करने के लिए आने वाले युवा निराश होकर वापस चले जाते हैं।
युवाओं में सन्नी कुमार, गौरव शर्मा, रंजीत सिंह, प्रकाश कुमार, रवि कुमार, संजीव कुमार सहित अन्य का कहना है कि अगर नगर परिषद ने इसकी मरम्मत का कार्य नहीं करवाना है तो इसे यहां से हटा दिया जाए, ताकि पार्क में सैर करने व खेलने के लिए आने वाले बच्चों को खुली जगह मुहैया हो सके। उन्होंने एक बार फिर से डीसी व नगर परिषद के सीईओ से समस्या के हल की मांग की है।
कोट
हाउसिंग कॉलोनी पार्क में बनी ओपन जिम का वह खुद दौरा करेंगे और प्रयास किया जाएगा कि जल्द से जल्द खराब व टूटे उपकरणों की मरम्मत करवाई जाए।
-सद्दाम हुसैन, सीईओ नगर परिषद