{"_id":"68f9135c0a5e1e4b5509fb51","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-128776-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिला में 91 सरकारी स्कूल क्षतिग्रस्त, बच्चे खुले में बैठकर पढ़ने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिला में 91 सरकारी स्कूल क्षतिग्रस्त, बच्चे खुले में बैठकर पढ़ने को मजबूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। दो माह पहले हुई बारिश के चलते जिले के 1427 स्कूलों में से 91 सरकारी स्कूल ऐसे हैं जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसके चलते विभाग की ओर से अपनी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। दो माह बीत जाने के बाद भी आज तक क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों की नई इमारत बनाने की मंजूरी नहीं मिल पाई है। इसके चलते इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चाें को खुले आसमान के नीचे बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। हालांकि विभाग की ओर से कई स्कूलों के बच्चों के पढ़ने के लिए दूसरी इमारत में प्रबंध किया गया है, लेकिन ज्यादातर बच्चे खुले आसमान के नीचे बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
गौरतलब है कि दो माह पहले हुई भारी बारिश के चलते जिले में कई सरकारी स्कूलों की इमारतों को नुकसान पहुंचा है। विभाग की ओर से टीम को भेजकर क्षतिग्रस्त स्कूलाें की इमारतों के साथ साथ पूरी तरह से तबाह हुई स्कूल की इमारतों का आकलन किया गया। इसके बाद रिपोर्ट बनाकर विभाग को सौंपी गई है, लेकिन अभी तक न तो मरम्मत और न ही नई इमारतों को बनाने के लिए मंजूरी मिल पाई है। इसके चलते क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों में विभाग के खिलाफ काफी रोष है। उन्होंने जल्द से जल्द विभाग से स्कूलों की क्षतिग्रस्त हुई इमारतों की मरम्मत के साथ ही नई इमारतों को बनाने की मांग की है।
कोट
विभाग की ओर से जिले के क्षतिग्रस्त स्कूलों की मरम्मत के लिए विभाग के आला अधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। जैसे ही मंजूरी मिलती है वैसे ही स्कूलों की नई इमारत बनाने व मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-कल्पना जसरोटिया, डिप्टी सीईओ