फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: जिला के 1427 सरकारी स्कूलों में से 123 के पास अपनी इमारत नहीं

विज्ञापन
jammu kashmir news
 स्कूल के बाहर बैठकर पढ़ाई करते बच्चे। - फोटो : udhampur news
उधमपुर। सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को घर द्वार पर शिक्षा सुविधा मुहैया करवाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जिले में 1427 सरकारी स्कूलो में से 123 के पास अपनी इमारत नहीं है, वह किराये के भवनों में चल रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा पंचैरी, उधमपुर, डुडु और चिनैनी जोन के स्कूल शामिल हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जमीन नहीं होने के कारण यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन

बिना इमारत के स्कूल जिले के दूरदराज व पहाड़ी क्षेत्रों में बदहाल इमारतों में चल रहे हैं। जहां पर बच्चों के खेलने के लिए कोई मैदान नहीं हैं। सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

सुविधाएं न मिलने से बच्चों के अभिभावक परेशान
सरकारी स्कूलों में सुविधाओं का अभाव है जिस कारण अभिभावक निजी स्कूलों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके लिए चाहे उन्हें कितना भी खर्चा करना पड़े। जिन स्कूलों की अपनी इमारतें ही नहीं होंगी तो वहां बच्चों के विकास के लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संदर्भ में सीईओ कमल किशोर बडयाल का कहना है कि विभाग की ओर से लगातार जो स्कूल बिना इमारत के चल रहे हैं, उसके लिए जगह का चयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही स्कूल की इमारतें बनाने के लिए जमीन मिलेगी। आने वाले वित्त वर्ष में स्कूलों की इमारतों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed