फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: डीसी रामबन ने एनएच-44 पर बहाली कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामबन। लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के बीच उपायुक्त रामबन मोहम्मद इलियास खान ने शुक्रवार को नाशरी से रामसू तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) का निरीक्षण कर बहाली कार्यों की प्रगति और बारिश से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता तथा सिविल एवं पुलिस प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग के संवेदनशील स्थलों का दौरा किया, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा मलबा हटाने और सड़क बहाली का कार्य जारी है। उन्होंने मशीनरी और कर्मचारियों की तैनाती की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसियों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बहाली कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि यातायात विभाग की अनुमति और यात्रा संबंधी सलाह जारी होने के बाद ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल की जाए। उन्होंने यात्रियों से भी पुलिस और यातायात विभाग द्वारा जारी आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करने तथा मौसम सामान्य होने और राजमार्ग को सुरक्षित घोषित किए जाने तक गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed