{"_id":"6a62616ff92f56f4550e28a4","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1005-138498-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डीसी रामबन ने हाईवे पर बहाली कार्यों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डीसी रामबन ने हाईवे पर बहाली कार्यों का लिया जायजा
विज्ञापन
रामबन। उपायुक्त रामबन मोहम्मद इलियास खान ने वीरवार को बारिश के कारण प्रभावित जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन से बनिहाल तक का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
उनके साथ एसएसपी रामबन अरुण गुप्ता, एसएसपी ट्रैफिक एनएचडब्ल्यू राजा आदिल हमीद, एसडीएम बनिहाल मोहम्मद नसीब बजरान तथा सिविल एवं पुलिस प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने जिले के विभिन्न आंतरिक संपर्क मार्गों पर चल रहे बहाली कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने से प्रभावित संवेदनशील स्थलों पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा चलाए जा रहे मलबा हटाने के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि राजमार्ग से अधिकांश मलबा हटाया जा चुका है, लेकिन संवेदनशील स्थानों पर लगातार पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए एहतियातन यातायात अभी भी स्थगित रखा गया है।