फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: एनएच-44 पर पत्थर गिरने से टेंपो सवार दंपती की मौत

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामबन जिला के रामसू में एनएच-44 पर पत्थर गिरने से टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, दंपति की मौत, चार घायल,
रामबन जिले के रामसू में हुआ हादसा, डोडा के रहने वाले थे पति-पत्नी, चार अन्य घायल
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल दो को जिला अस्पताल रामबन रेफर किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी

रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर रामबन जिले के रामसू क्षेत्र के संवेदनशील गंगरू इलाके में बुधवार दोपहर टेंपो पर पहाड़ी से विशाल पत्थर गिर गया। इसकी चपेट में आने से टेंपो सवार डोडा निवासी दंपती की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। यह हादसा दोपहर करीब 1:20 बजे हुआ। टेंपो श्रीनगर से डोडा की ओर जा रहा था।
अधिकारियों के अनुसार, अचानक पहाड़ी से एक विशाल पत्थर लुढ़ककर सीधे वाहन पर आ गिरा। इससे टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस, हिमालयन क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) रामसू और बनिहाल के स्वयंसेवकों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रामसू पहुंचाया गया।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान नजीर अहमद पुत्र दीन मोहम्मद तथा उनकी पत्नी शकीला बानो निवासी दंडल, तहसील कस्तीगढ़ जिला डोडा के रूप में हुई है। घायलों की पहचान दिलशाद अहमद पुत्र गुलाम रसूल, तस्लीमा बानो पुत्री शम्स दीन, गुलजार अहमद पुत्र दीन मोहम्मद सभी निवासी कस्तीगढ़ तथा अख्तर हुसैन पुत्र मोहम्मद कासिम निवासी राजगढ़ जिला रामबन के रूप में हुई है। इनमें दिलशाद अहमद और तस्लीमा बानो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रामबन रेफर किया गया, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण गुप्ता ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को राजमार्ग से हटाकर सड़क पर यातायात बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस तथा संबंधित एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं सड़क बहाली कार्य की निगरानी कर रही हैं। रामबन जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन, मलबा गिरने और पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इन परिस्थितियों ने राजमार्ग पर यातायात को गंभीर रूप से प्रभावित किया है और यात्रियों के लिए खतरा बढ़ा दिया है।

डीसी रामबन मोहम्मद अलयास खान ने यात्रियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका वाले क्षेत्रों से गुजरते समय अत्यधिक सावधानी बरतें।

रामबन जिला के रामसू में एनएच-44 पर पत्थर गिरने से टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, दंपति की मौत, चार घायल,

रामबन जिला के रामसू में एनएच-44 पर पत्थर गिरने से टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, दंपति की मौत, चार घायल,

रामबन जिला के रामसू में एनएच-44 पर पत्थर गिरने से टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, दंपति की मौत, चार घायल,

रामबन जिला के रामसू में एनएच-44 पर पत्थर गिरने से टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, दंपति की मौत, चार घायल,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed