{"_id":"6a529298e70db67997004d74","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1005-138086-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बनिहाल में पुलिस ने अमरनाथ यात्रियों को लौटाई खोई नकदी और मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बनिहाल में पुलिस ने अमरनाथ यात्रियों को लौटाई खोई नकदी और मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। पुलिस ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ ) के सहयोग से बनिहाल स्थित लंबर यात्री ग्राउंड में अमरनाथ यात्रियों की खोई हुई नकदी और मोबाइल फोन बरामद कर लौटा दिए।
अधिकारियों के अनुसार 7 जुलाई को लंबर यात्री ग्राउंड में ड्यूटी के दौरान सीआईएसएफ के जवान शुभम बुकर को 8,900 रुपये मिले। उन्होंने तत्काल यह राशि जम्मू-कश्मीर पुलिस हेल्प डेस्क में जमा कराई। पुलिस द्वारा आवश्यक सत्यापन के बाद नकदी की वास्तविक मालिक राधिका रक्षम निवासी सेक्टर-38 चंडीगढ़ की पहचान की। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें राशि सौंप दी गई।
इसी दिन दो मोबाइल फोन भी यात्री ग्राउंड से बरामद किए गए। दोनों मोबाइल फोन पुलिस हेल्प डेस्क में जमा कराए गए। सत्यापन के बाद एक फोन हरियाणा के दिवानी निवासी सुभाष चंद्र को जबकि दूसरा फोन दिल्ली के सेक्टर-20 निवासी रीता देवी को वापस लौटाए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा 8 जुलाई को लंबर यात्री ग्राउंड से एक अन्य मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। जम्मू-कश्मीर पुलिस हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके वास्तविक मालिक की पहचान सुरजीत कुमार निवासी रियासी के रूप में की। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मोबाइल फोन उन्हें वापस कर दिया गया।