Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में गूंजे वीर बलिदानियों के जयकारे

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामनगर। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों की स्मृति में शनिवार शाम रामनगर बस अड्डे पर ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। एडवोकेट संजीत कुमार बवोरिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति का ऐसा माहौल देखने को मिला कि पूरा बस अड्डा राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग गया। विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में चौधरी लाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर शहीदों के परिवारों, पूर्व सैनिकों और कस्बे के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के वीर बलिदानियों के अद्वितीय त्याग और शौर्य को याद करना तथा युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना रहा। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रस्तुतियों के माध्यम से देश के वीर जवानों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति गीतों से वातावरण गूंजता रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि चौधरी लाल सिंह ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों का त्याग और बलिदान हमेशा याद रखा जाना चाहिए। आज हम जिस आजादी और सुरक्षा के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उसके पीछे हमारे वीर जवानों का साहस, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान है। शहीदों का सम्मान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देखकर यह विश्वास मजबूत होता है कि आने वाली पीढ़ी भी देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक एडवोकेट संजीत कुमार बवोरिया ने कहा कि ‘एक शाम शहीदों के नाम’ आयोजित करने का उद्देश्य उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देना है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। कार्यक्रम के दौरान देश के वीर बलिदानियों के परिवारों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। बलिदानियों की याद में दीप प्रज्वलित किए गए और श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed