फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: दो साल तक प्रशासन की अनदेखी, वार्डवासियों ने खुद खर्च करवाई गली की मरम्मत

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामनगर। कस्बे के वार्ड नंबर तीन स्थित कलसोत्रा मोहल्ले की ओर जाने वाली गली की खस्ताहाल हालत से परेशान वार्डवासियों ने आखिरकार खुद अपने पैसे खर्च कर उखड़ी हुई टाइलों की मरम्मत करवा दी। वार्डवासियों का आरोप है कि पिछले करीब दो वर्षों से गली की खराब हालत के बारे में नगर पालिका प्रशासन को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन इसके बावजूद किसी अधिकारी ने समस्या का संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन

वार्डवासी जुगल किशोर, सुभाष कलसोत्रा, ज्योति प्रकाश, राकेश कुमार, रमेश कलसोत्रा, दर्शन कुमार, अनिल कुमार ने बताया कलसोत्रा मोहल्ले की ओर जाने वाली यह गली शुरू से ही ढलान पर है। गली में जगह-जगह टाइलें उखड़ जाने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह गली काफी खतरनाक बनी हुई थी। उखड़ी हुई टाइलों के कारण कई दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

वार्डवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों को गली की मरम्मत करवाने की मांग की। लंबे समय तक कार्रवाई नहीं होने के बाद वार्डवासियों ने प्रशासन का इंतजार छोड़कर आपसी सहयोग से पैसे एकत्र किए और गली में उखड़ी टाइलों की मरम्मत करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पिछले दो वर्षों से गली की हालत सुधारने की मांग की जा रही थी लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आखिरकार लोगों को मजबूर होकर अपने खर्च पर मरम्मत करवानी पड़ी।

-सुभाष कलसोत्रा, वार्डवासी

गली में उखड़ी टाइलों के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भी परेशानी होती थी। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी रही।
-राम गोपाल, वार्डवासी

नगर पालिका को समय रहते समस्या का समाधान करना चाहिए था। जनता से संबंधित छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी लोगों को अपने पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं जो प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
-जुगल किशोर, वार्डवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed