{"_id":"6a5e7515d670fe378f0576d7","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-138356-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामनगर के मुख्य बाजार में खंभे में उतरे करंट की चपेट में आया बछड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामनगर के मुख्य बाजार में खंभे में उतरे करंट की चपेट में आया बछड़ा
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के मुख्य बाजार में सोमवार सुबह गाय का बछड़ा खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही बछड़ा बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता और बिजली विभाग को समय पर सूचना दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। कुछ देर बाद बछड़ा सामान्य होकर अपने पैरों पर खड़ा हो गया और चलने लगा।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक गाय अपने बछड़े के साथ मुख्य बाजार से गुजर रही थी। जैसे ही बछड़ा सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे के पास पहुंचा, वह अचानक करंट की चपेट में आकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना को देखकर आसपास मौजूद दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने सावधानी बरतते हुए बछड़े को खंभे से दूर खींचा और तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर संबंधित लाइन की बिजली बंद करवाई।
सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सक भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बछड़ा धीरे-धीरे होश में आ चुका था और कुछ ही देर बाद स्वयं खड़ा होकर चलने लगा। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और जांच के दौरान खंभे में आ रहे करंट की समस्या को दूर कर बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल कर दी।
विज्ञापन
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि उन्हें पहले इस बात की जानकारी नहीं थी कि बिजली के खंभे में करंट उतर रहा है। उनका कहना था कि यदि समय रहते इस घटना का पता नहीं चलता तो कोई राहगीर या बच्चा भी इसकी चपेट में आ सकता था। दुकानदारों ने बिजली विभाग से मांग की कि बरसात के मौसम में सभी बिजली के खंभों और विद्युत उपकरणों की नियमित जांच कराई जाए ताकि करंट फैलने जैसी घटनाओं को रोका जा सके और भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।