{"_id":"6a4ff13f870a291e1109702b","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-137995-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामनगर के बाजारों में ग्राहक मांग रहे प्लास्टिक लिफाफे, दुकानदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामनगर के बाजारों में ग्राहक मांग रहे प्लास्टिक लिफाफे, दुकानदार परेशान
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के मुख्य बाजारों में इन दिनों प्रतिबंधित काले प्लास्टिक लिफाफों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक और प्रतिबंधित प्लास्टिक लिफाफों के उपयोग पर रोक लगाए जाने के बावजूद बाजार में इनकी मांग कम होने का नाम नहीं ले रही है। इससे नियमों का पालन करने वाले दुकानदारों को रोजाना असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि अधिकांश ग्राहक सामान खरीदने के बाद काले प्लास्टिक लिफाफे की मांग करते हैं। जब उन्हें बताया जाता है कि सरकार के आदेशों के अनुसार दुकान पर ऐसे लिफाफे रखना प्रतिबंधित है, तो कई बार ग्राहकों के साथ बहस की स्थिति भी बन जाती है। व्यापारियों का कहना है कि वे नियमों का पालन कर रहे हैं, लेकिन ग्राहकों की लगातार मांग उनके लिए परेशानी का कारण बन रही है।
स्थानीय दुकानदार राजेश कुमार, अशोक गुप्ता, कुलदीप कुमार, गणेश दास, सुनील शर्मा और रोहित गुप्ता ने बताया कि उन्होंने प्रतिबंध के बाद अपनी दुकानों से काले प्लास्टिक लिफाफे पूरी तरह हटा दिए हैं। इसके बावजूद ग्राहक बार-बार इन्हीं लिफाफों की मांग करते हैं और लिफाफा न मिलने पर नाराजगी भी जताते हैं।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना है कि विभागीय जांच के दौरान कार्रवाई और जुर्माना केवल दुकानदारों पर किया जाता है, जबकि प्रतिबंधित लिफाफों की मांग करने वाले ग्राहकों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। उनका कहना है कि यदि प्रशासन केवल दुकानदारों पर कार्रवाई करने के बजाय व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ समान रूप से सख्ती बरते, तो इस समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।