{"_id":"6a46a6252cda94845f0037ad","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-137758-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डालसर क्षेत्र में खाई में गिरा ई-रिक्शा, चालक घायल, यात्री सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डालसर क्षेत्र में खाई में गिरा ई-रिक्शा, चालक घायल, यात्री सुरक्षित
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के डालसर क्षेत्र में बुधवार देर रात एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया जबकि सवार यात्री को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा बुधवार रात करीब 9:30 बजे रामनगर बस अड्डे से एक यात्री को लेकर रोमैन गांव की ओर जा रहा था। डालसर क्षेत्र के समीप रती मिट्टी से पहले एक तीखे मोड़ पर चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया। इससे ई-रिक्शा सड़क से लगभग 10 फुट नीचे खाई में जा गिरा।
हादसे में चालक सुनील शर्मा (2) पुत्र हरिदत्त निवासी परेय गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि यात्री कालिदास (54) पुत्र फिना निवासी रोमैन को हल्की चोटें आईं। दुर्घटना में ई-रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करते हुए दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल रामनगर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक सुनील शर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे देर रात सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) उधमपुर रेफर कर दिया। वहीं यात्री कालिदास को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।