{"_id":"697e4d636e81d5a902003de7","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-132174-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रामनगर के मुख्य बाजार में नाली में स्लैब डालने का काम हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रामनगर के मुख्य बाजार में नाली में स्लैब डालने का काम हुआ शुरू
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के मुख्य बाजार से बस अड्डे की तरफ जाने वाली गली में बनी नाली के ऊपर स्लैब डालने का काम शुरू हो गया है। दुकानदारों ने लोक निर्माण विभाग के एईई शम्मी गुप्ता का आभार प्रकट किया है।
स्थानीय दुकानदार सतपाल शर्मा, अजीत कुमार, कपिल खारका, दर्शन कुमार, मोहन शर्मा, रवि कुमार, रतन चंद, आशीष खारका व अन्य दुकानदारों ने बताया कि मुख्य बाजार बस अड्डे में बने शौचालय का सारा गंदा पानी नालियों में बहकर इस गली से गुजरता था। इस कारण नालियों से दुर्गंध हर दिन फैलती थी। इस कारण दुकानों में कार्य करते समय दुकानदार गंदी दुर्गंध की वजह से परेशान होते थे और दुकानों में ग्राहक भी नहीं पहुंच पाए थे। आने-जाने वाले राहगीर जब इस गली से गुजरते थे तो गंदी दुर्गंध की वजह से सभी को मुंह पर रुमाल रख कर गुजरना पड़ता था।
दुकानदारों ने बताया कि नालियों से गंदी दुर्गंध की वजह से लोगों ने आना-जाना ही बंद कर दिया था हालांकि इस गली के बीच किनारे एक पानी की टंकी भी है। इस टंकी में कई लोग पानी पीने के लिए पहुंचे थे लेकिन नालियों से उठती दुर्गंध की वजह से लोगों ने गली से गुजरना ही बंद कर दिया था।
विज्ञापन
इस समस्या के लिए दुकानदारों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को अवगत करवाया। उन्होंने संज्ञान लेकर नाली में गली में बनी नालियों में स्लैब डालने का निर्माण कार्य शुरू करवाया है। दुकानदारों ने अधिकारी का आभार प्रकट किया है।