{"_id":"695ff59404dfd95e96073754","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-131447-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चौतरा माता मंदिर की सीढ़ियों की हालत जर्जर, श्रद्धालु हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चौतरा माता मंदिर की सीढ़ियों की हालत जर्जर, श्रद्धालु हो रहे परेशान
चौंतरा माता की और जाने बाली खस्ताहाल पड़ी सभी सीढ़ियां।
- फोटो : ramnagar news
Link Copied
रामनगर। परलीधार ब्लॉक में चौंतरा माता भवन की ओर जाने वाली सभी सीढ़ियां जर्जर हो चुकी हैं। स्थानीय ग्रामीण समाज सेवक मुन्ना वर्मा ने ग्रामीण विकास विभाग तथा रामनगर विधायक सुनील भारद्वाज से सीढ़ियों का निर्माण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
मुन्ना वर्मा ने बताया कि पिछले एक वर्ष पहले चौंतरा माता भवन की ओर जाने वाली 70 के करीब सीढ़ियां खस्ताहाल हो गई थीं लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
चौंतरा माता भवन की ओर जाने वाली सभी सीढ़ियों से छोटे छोटे कंकर तक निकल चुके हैं। इस समस्या से आने जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। श्रद्धालु जब भवन की ओर प्रस्थान करते हैं तो कंकर उन्हें चुभते हैं। मुन्ना वर्मा ने बताया कि मार्च माह में चौंतरा माता के दरबार में वार्षिक भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग तथा विधायक से चौंतरा माता भवन में सभी खस्ताहाल सीढ़ियों की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है ताकि आने जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को परेशान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।