फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: पंचैरी के पट्ठी-पंगारा गांव में भालू का हमला, युवक घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जिले की पंचैरी तहसील के पट्ठी-पंगारा गांव में रविवार सुबह करीब 8 बजे भालू ने हमला कर 25 वर्षीय युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान सुदेश कुमार पुत्र प्रकाश कुमार निवासी पट्ठी-माली के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुदेश कुमार अपने घर से कुछ दूरी पर मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान अचानक एक भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले से घबराए सुदेश ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर पास की सड़क से बाइक लेकर गुजर रहे एक व्यक्ति कुलदीप सिंह ने तत्काल उसकी मदद के लिए दौड़ लगाई। व्यक्ति के घटनास्थल पर पहुंचते ही भालू सुदेश को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन


हमले में सुदेश के सिर, मुंह, पीठ और बाजू के आसपास गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगली जानवरों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि रिहायशी इलाकों के आसपास खतरनाक जंगली जानवरों की बढ़ती मौजूदगी और हमलों की घटनाओं से लोगों में डर बढ़ रहा है। ग्रामीणों के लिए अपने मवेशियों को चराने के लिए जंगल के आसपास जाना भी जोखिम भरा हो गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्चों का स्कूल आना-जाना और कामकाजी लोगों का सुबह-शाम वन क्षेत्र से होकर गुजरना भी चिंता का विषय बन गया है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं।

भालू को पकड़ने की मांग

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि हमलावर भालू को जल्द पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही रिहायशी इलाकों के आसपास जंगली जानवरों की आवाजाही रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी उपाय किए जाएं। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए ताकि ग्रामीण बिना किसी डर के अपने दैनिक कार्य कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed