फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: शस्त्र पूजन के बाद निकाला पथ संचलन

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की उधमपुर इकाई की ओर से संघ का 101वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज) में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रांत श्रमिक प्रमुख राजन शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद शस्त्र पूजन किया गया। इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने शहर के विभिन्न इलाकों में पथ संचलन निकाला।
विज्ञापन


पथ संचलन में आरएसएस के बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों के अलावा शहर के गणमान्य लोगों, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया। स्वयंसेवक संघ की निर्धारित वर्दी में हाथों में दंड लेकर बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए आगे बढ़े। पथ संचलन शहर के विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों से गुजरा जहां लोगों ने इसे देखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राजन शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी स्थापना के 101 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने वर्ष 1925 में विजयदशमी के दिन नागपुर में संघ की स्थापना की थी। वर्ष 1926 में संगठन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नाम दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में डॉ. हेडगेवार के प्रयासों से संघ से जुड़े स्वयंसेवकों ने अपनी लगन और निष्ठा के साथ देश के विभिन्न राज्यों में संगठन के कार्य को आगे बढ़ाया। आज संघ का कार्य देश के साथ-साथ विश्व के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजन शर्मा ने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों के प्रयासों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनसंघ, विश्व हिंदू परिषद, भारतीय मजदूर संघ, सेवा भारती और शिक्षा भारती सहित कई संगठनों के कार्यों को आगे बढ़ाने में योगदान मिला है। उन्होंने कहा कि इन संगठनों के विस्तार में संघ के प्रचारकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में वर्ष 1940 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य शुरू हुआ था और आज यहां लगभग 250 शाखाएं संचालित हो रही हैं। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर संघ के सामने विभिन्न चुनौतियां आती रही हैं, जिनका मुकाबला सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर करना होगा।
कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। यह राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज) से शुरू होकर इंदिरा चौक, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, हॉस्पिटल रोड, सैलां-तालाब, चबूतरा बाजार, मेन बाजार और गोल मार्केट से होते हुए वापस स्कूल परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ। पथ संचलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी उचित प्रबंध किए गए थे।


इस अवसर पर विधायक पवन गुप्ता, विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, धर्मवीर गुप्ता, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. योगेश्वर गुप्ता, अश्विनी पाबा, मामचंद मित्तल, श्रीकृष्ण कलसोत्रा, अविनाश कुमार, एडवोकेट सन्नी महाजन और सोमराज अत्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed