{"_id":"6ad1343e5c2639dc2808b319","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-141798-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अक्टूबर में पहली बर्फबारी से ठंड बढ़ी, भद्रवाह घाटी में शीतकालीन पर्यटन की उम्मीदें जगीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अक्टूबर में पहली बर्फबारी से ठंड बढ़ी, भद्रवाह घाटी में शीतकालीन पर्यटन की उम्मीदें जगीं
विज्ञापन
द्रवाह में बर्फ से लकदक हुई पहाड़ियाँ।
- फोटो : bhadrawah news
भद्रवाह। चिनाब क्षेत्र और भद्रवाह घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अक्टूबर के मध्य में हुई इस बर्फबारी ने जहां ठंड बढ़ा दी है, वहीं भद्रवाह घाटी में शीतकालीन पर्यटन को लेकर नई उम्मीदें भी जगा दी हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार आधी रात से मैदानी इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई, जबकि ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों और दर्रों में ताजा हिमपात दर्ज किया गया। इससे पूरे चिनाब क्षेत्र, विशेषकर भद्रवाह घाटी में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। भद्रवाह के कैलाश पर्वत श्रृंखला, आशापति ग्लेशियर, सेओज धार, गुलदंडा, लालू पानी, कैंथी धार, चाम्याल पदरी, भाल पदरी और छत्तरगला दर्रे सहित कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है।
गुलदंडा और छत्तरगला पर्यटकों के पसंदीदा स्थल
भद्रवाह-पठानकोट राजमार्ग पर स्थित गुलदंडा और छत्तरगला जम्मू संभाग के प्रमुख बर्फ पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। समुद्र तल से गुलदंडा की ऊंचाई लगभग 9,555 फीट, जबकि छत्तरगला की ऊंचाई करीब 11,000 फीट है। सर्दियों में बर्फ से ढके इन क्षेत्रों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।