{"_id":"6a8b429c19aa32ae550070e8","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-139681-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: एडीसी भद्रवाह ने किया मणिमहेश यात्रा मार्ग का निरीक्षण, कैलाश यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: एडीसी भद्रवाह ने किया मणिमहेश यात्रा मार्ग का निरीक्षण, कैलाश यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह। भद्रवाह के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सुनील कुमार भुत्याल ने रविवार को मणिमहेश धाम, भरमौर (चंबा) की ओर जाने वाले भद्रवाह-चंबा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुचारु आवाजाही के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ तहसीलदार कमल प्रीत सिंह, पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) के एई मुनीब सहित विभिन्न विभागों के नागरिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने मार्ग की स्थिति, सड़क की सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। एडीसी ने यात्रा मार्ग के महत्वपूर्ण पड़ाव भेजा गांव और पद्दरी चारागाह का भी निरीक्षण किया। ये दोनों स्थान यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव एवं ट्रांजिट प्वाइंट हैं। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार श्रद्धालु रात्रि विश्राम के लिए भेजा गांव में ठहरेंगे, जिसके बाद पद्दरी चारागाह होते हुए आगे हिमाचल प्रदेश की ओर प्रस्थान करेंगे।
एडीसी ने पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) और जल शक्ति विभाग को सड़क एवं पेयजल से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग को सुरक्षित और यातायात योग्य बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
एडीसी ने आगामी कैलाश यात्रा को लेकर भद्रवाह में चल रही तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को सड़क संपर्क, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़े सभी प्रबंध समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि मणिमहेश यात्रा और आगामी कैलाश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुचारु एवं परेशानी मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।