{"_id":"6a875a1226859243c70735cf","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-139526-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: साठ लाख से जल्द सुधारी जाएगी गंडाला-बली सड़क की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: साठ लाख से जल्द सुधारी जाएगी गंडाला-बली सड़क की हालत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। करीब एक साल से खस्ताहाल गंडाला-बली रोड के दो किलोमीटर हिस्से का अब जल्द ही सुधार एवं मरम्मत कार्य शुरू होने जा रहा है। इस काम पर 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग (आरएंडबी) ने कार्य का टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। सड़क की मरम्मत से गंडाला, बली और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की संभावना है।
वहीं ग्रामीणों ने सड़क के मरम्मत कार्य के लिए टेंडर जारी होने पर खुशी जताई है। अमित कुमार, नरेश सिंह, सुभाष गुप्ता, राहुल कुमार, यशपाल व अन्य का कहना है कि उधमपुर के समीप गंडाला-बली मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क सड़क है। लंबे समय से सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जगह-जगह सड़क की सतह क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को भी दिक्कत होती थी। बरसात के दौरान स्थिति और खराब हो जाती थी, जिससे ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन में परेशानी होती थी। सुधार एवं मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद सड़क की स्थिति में काफी सुधार आने की उम्मीद है। इससे ग्रामीणों को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा मिलेगी तथा वाहनों की आवाजाही भी आसान होगी। सड़क बेहतर होने से क्षेत्र के लोगों को बाजार, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने में भी सहूलियत मिलेगी।
कोट
सड़क के अपग्रेडेशन कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।
-- शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग