{"_id":"6a7e07e77d1b6b1392074d6d","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-139282-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: भद्रवाह में फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: भद्रवाह में फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जोश
विज्ञापन
भद्रवाह। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत भद्रवाह के नए बस स्टैंड में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार भद्रवाह कमल प्रीत सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और विभिन्न टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली।
मार्च पास्ट में जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस के अलावा राजकीय डिग्री कॉलेज (जीडीसी) की एनसीसी सीनियर डिवीजन, हायर सेकेंडरी स्कूल भद्रवाह की एनसीसी जूनियर डिवीजन के लड़के और लड़कियां तथा विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की टुकड़ियों ने भाग लिया।
रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस पर न्यू बस स्टैंड कोटली, भद्रवाह में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ भी प्रस्तुत किया गया।