फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: मेडिकल कॉलेज उधमपुर में 2.19 करोड़ रुपये से जल्द बनेगा आधुनिक शवगृह

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। एसोसिएटेड सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) उधमपुर में जल्द ही आधुनिक मॉर्चरी (शवगृह) का निर्माण किया जाएगा। इस पर 2.19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बनने से खासकर लावरिस व दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को अधिक समय तक सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि वर्तमान शवगृह में 2 शवों को रखने की जगह है और इसमें आधुनिक उपकरण नहीं लगे हैं जबकि नए शवगृह में तकरीबन 10 शवों को रखने की क्षमता होगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने प्रस्तावित निर्माण कार्य का टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिसे एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के अनुसार, जीएमसी परिसर उधमपुर में प्रस्तावित मॉर्चरी का निर्माण आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप किया जाएगा। वर्तमान में पोस्टमार्टम और शवों के सुरक्षित संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के उद्देश्य से यह परियोजना शुरू की जा रही है। नई मॉर्चरी बनने से अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और तेज होगी। शवों को सुरक्षित रखने के लिए बेहतर कोल्ड स्टोरेज व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे विशेषकर दुर्घटना, अपराध और अन्य संवेदनशील मामलों में जांच प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें लंबे समय तक इंतजार या अन्य स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने परियोजना का स्वागत किया है। राकेश कुमार, नीरज वर्मा, विक्की, शाम लाल व अन्य का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में आधुनिक मॉर्चरी की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस सुविधा के शुरू होने से पूरे उधमपुर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और पोस्टमार्टम से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
जीएमसी परिसर उधमपुर में प्रस्तावित मॉर्चरी के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा।
-शम्मी गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article