फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कल उधमपुर के कई इलाकों में रहेगा बिजली का शटडाउन

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) की ओर से बिजली लाइनों और उपकरणों के रखरखाव एवं सुधार कार्य के चलते 9 अगस्त को उधमपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 33 केवी उधमपुर-द्वितीय लाइन पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 11 केवी वीसीबी पैनलों को बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते डीसी कार्यालय, अस्पताल क्षेत्र, सैला तालाब, शक्ति नगर, कल्लर, डीएन पैलेस, गोल मेला और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

इसी तरह 33 केवी चिनैनी लाइन पर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्लाइडिंग जोन से 33 केवी लाइन को स्थानांतरित करने का कार्य होगा। इससे चिनैनी, कुद, सुधमहादेव, लाटी, मानतलाई, नरसू, सियूना और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 33 केवी उधमपुर-प्रथम लाइन पर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक 11 केवी आउटगोइंग स्ट्रक्चर को स्थानांतरित किया जाएगा। इस दौरान चबूतरा बाजार, दब्बड़, शिव नगर, आदर्श कॉलोनी, हाउसिंग कॉलोनी और जनरेशन कॉलोनी में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

जेपीडीसीएल के अनुसार बिजली बंद रखने का कार्यक्रम मौसम की स्थिति और निर्धारित सुरक्षा मानकों के पालन के अधीन रहेगा। विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed