फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: जोफड़ में 5.33 लाख रुपये की लागत से बनेगा खेल मैदान, युवाओं को मिलेगी बेहतर खेल सुविधा

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। ग्रामीण स्तर पर खेल सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में पंचायत जोफड़ के वार्ड नंबर-1 में सुरक्षा दीवार सहित खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने इस विकास कार्य के लिए 5.33 लाख रुपये की अनुमानित लागत से टेंडर जारी किया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमीनी स्तर पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विभागीय जानकारी के अनुसार इस परियोजना के तहत प्रस्तावित जमीन को समतल कर खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा तथा उसके चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी ताकि बच्चों और युवाओं को सुरक्षित वातावरण में खेल गतिविधियों का अवसर मिल सके। लंबे समय से क्षेत्र में सुविधा संपन्न खेल मैदान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खेल मैदान बनने से बच्चों और युवाओं को खेलों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। अभी तक उन्हें खुले या असुरक्षित स्थानों पर खेलना पड़ता था। उन्होंने उम्मीद जताई कि समतल खेल मैदान तैयार होने के बाद युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी, उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूरी बनाने में मदद मिलेगी। स्थानीय मंगत राम, धनी राम, सोमराज, ताराचंद व अन्य का कहना है कि यह परियोजना गांव में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ बच्चों और युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही सुरक्षित खेल परिसर उपलब्ध होने से क्षेत्र के सामाजिक और सामुदायिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सुरक्षा दीवार के साथ खेल मैदान बनाने की कार्ययोजना का टेंडर जारी कर दिया गया है और इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी तय समय सीमा में पुरा किया जाएगा।
-संजय कुमार, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article